Breaking News

शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में एडमिट     |   महाराष्ट्र: गले में इंफेक्शन और बुखार के चलते NCP प्रमुख शरद पवार अस्पताल में भर्ती     |   CM हिमंता की 'गन वाली तस्वीर' पर ओवैसी ने दर्ज कराई FIR     |   असदुद्दीन ओवैसी ने हिमंता सरमा के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, आपराधिक कार्रवाई की मांग     |   लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित     |  

Delhi: मयूर विहार स्टेशन का नाम बदला, अब Shri Ram Mandir Mayur Vihar

Delhi: पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार पॉकेट-1 मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर अब ‘श्री राम मंदिर मयूर विहार’ कर दिया गया है। यह फैसला स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों की लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद लिया गया है।

अधिकारी के अनुसार, स्टेशन का नाम बदलने से जुड़ी सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं और नया नाम तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

सरकारी सूत्रों ने बताया कि यह निर्णय दिल्ली राज्य नामकरण प्राधिकरण (State Names Authority of Delhi) ने लिया है, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कर रही हैं। 29 सदस्यीय यह समिति राजधानी में सड़कों, पार्कों, कॉलोनियों, चौराहों और अन्य नागरिक ढांचों के नामकरण और पुनःनामकरण से जुड़े प्रस्तावों पर निर्णय लेती है।

त्रिलोकपुरी से भाजपा विधायक रवि कांत ने मेट्रो स्टेशन का नाम बदलने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह स्थानीय लोगों की पुरानी मांग थी, जिसे वह पिछले छह महीनों से सरकार के सामने उठाते आ रहे थे।

विधायक ने बताया कि मयूर विहार पॉकेट-1 मेट्रो स्टेशन के पास ही एक राम मंदिर स्थित है और इसी कारण स्थानीय निवासी लंबे समय से स्टेशन का नाम मंदिर के नाम पर रखने की मांग कर रहे थे। उन्होंने यह भी बताया कि क्षेत्र की सनातन धर्म सभा के प्रतिनिधियों से मुलाकात के बाद उन्होंने सरकार को इस संबंध में पत्र भी लिखा था।