Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

मनीष सिसोदिया ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की

जेल से रिहा होने के बाद मनीष सिसोदिया ने आज कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर जाकर मत्था टेका. इसके बाद वो राजघाट गए, जहां उन्होंने बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की. फिर वो आम आदमी पार्टी (AAP) के हेडक्वार्टर पहुंचे. 12 बजे वो यहां पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कल उन्हें जमानत दी थी. 17 महीने बाद वो जेल से रिहा हुए थे. मनीष सिसोदिया शनिवार को राजधानी दिल्ली में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. 

मनीष सिसोदिया का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में उनके समर्थक जेल के बाहर पहुंचे थे। जेल से बाहर आने के बाद मनीष सिसोदिया थोड़े भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि मैं आपके प्यार, भगवान के आशीर्वाद, सत्य की शक्ति और सबसे बड़े बाबा साहेब के सपने के कारण जेल से बाहर आया हूं। इसके बाद वो CM केजरीवाल के घर पहुंचे जहां उन्होंने सीएम के माता-पिता के पैर छू कर आशीर्वाद लिया। केजरीवाल की पत्नी सुनीता से भी उन्होंने मुलाकात की।