Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

केजरीवाल ‘टाइप टू’ शुगर होने के बावजूद आम और मिठाई खा रहे, कोर्ट में ईडी का दावा

New Delhi: आबकारी नीति घोटाला मामले में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ‘टाइप टू’ शुगर होने के बावजूद हर दिन आम और मिठाई जैसे खाद्य पदार्थ खा रहे हैं ताकि मेडिकल आधार पर उन्हें जमानत मिल सके। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को अदालत के समक्ष ये दावा किया।

सीबीआई और ईडी मामलों की स्पेशल जज कावेरी बावेजा के समक्ष ईडी ने ये दावा किया। जज बावेजा ने तिहाड़ जेल के अधिकारियों को केजरीवाल के डाइट चार्ट सहित मामले में एक रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया।

केजरीवाल ने मधुमेह के स्तर में उतार-चढ़ाव के कारण वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अपने डॉक्टर से परामर्श करने की अनुमति मांगने के लिए अदालत का रुख किया है। जज ने संबंधित अधिकारियों को शुक्रवार तक रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया।अदालत 19 अप्रैल को इस मामले पर दोबारा सुनवाई कर सकती है।

ईडी ने अदालत से कहा कि टाइप टू डायबिटीज होने के बावजूद अरविंद केजरीवाल चीनी वाले खाद्य पदार्थ खा रहे हैं। वे प्रतिदिन आलू पूड़ी, आम, मिठाई खा रहे हैं। ऐसा मेडिकल आधार पर जमानत पाने के लिए किया जा रहा है।