Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

केजरीवाल ने ईडी के खाने के दावे को किया खारिज, वकील ने कहा- सीएम को इंसुलिन नहीं दिया जा रहा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ईडी के खाने को लेकर किए गए दावों को खारिज कर दिया है। केजरीवाल ने कोर्ट में कहा कि उन्होंने जो खाना खाया वो उनके डॉक्टर के अनुसार तैयार किए गए डाइट चार्ट के हिसाब से था। ईडी ने गुरुवार को कोर्ट के सामने दावा किया था कि मेडिकल जमानत के लिए टाइप-टू डायबिटीज होने के बावजूद केजरीवाल हर दिन आम और मिठाई जैसे हाई सुगर वाले खाने को खा रहे।

केजरीवाल के वकील रमेश गुप्ता ने ईडी की दलीलों का विरोध किया और दावा किया कि मुख्यमंत्री को बीमारी को काबू में करने के लिए डॉक्टर से परामर्श और इंसुलिन देने से इनकार किया जा रहा है। गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल इंसुलिन चाहते हैं, लेकिन जेल अधिकारी कुछ भी उपलब्ध नहीं करा रहे हैं और कह रहे हैं कि उनका स्वास्थ्य काबू में है।