Breaking News

केरलम इलेक्शन: चुनाव प्रचार का कल आखिरी दिन, प्रियंका गांधी वायनाड में करेंगी रैली     |   'तुरंत जमानत नहीं', नेपाल सुप्रीम कोर्ट सख्त, ओली और रमेश लेखक को राहत से इनकार     |   PAN कार्ड केस: आजम और उनके बेटे अब्दुल्ला खान की अपील पर फैसला 20 अप्रैल को संभव     |   डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर पाकिस्तान का सीजफायर प्रस्ताव नामंजूर किया     |   IPL 2026: केकेआर ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, पंजाब किंग्स से है मुकाबला     |  

जस्टिस संजीव खन्ना नए चीफ जस्टिस नियुक्त किये गये, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

New Delhi: जस्टिस संजीव खन्ना गुरुवार को भारत के 51वें चीफ जस्टिस नियुक्त किये गये। वो 11 नवंबर को शपथ लेंगे। इससे एक दिन पहले वर्तमान चीफ जस्टिस डी. वाई. चंद्रचूड़ 65 वर्ष की उम्र पूरी करने पर पद मुक्त हो जाएंगे। जस्टिस चंद्रचूड़ ने आठ नवंबर, 2022 को चीफ जस्टिस के तौर पर पदभार ग्रहण किया था। 

जस्टिस खन्ना का चीफ जस्टिस के रूप में कार्यकाल छह महीने से कुछ ज्यादा होगा और वो 13 मई, 2025 को पदमुक्त होंगे। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘संजीव खन्ना का कार्यकाल 11 नवंबर, 2024 से प्रभावी होगा।"

जस्टिस खन्ना को 2005 में दिल्ली हाई कोर्ट का एडिशनल जस्टिस नियुक्त किया गया था और 2006 में उन्हें स्थायी किया गया। उन्हें 18 जनवरी, 2019 को सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में पदोन्नत किया गया। उनका जन्म 14 मई, 1960 को हुआ था और उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के ‘कैम्पस लॉ सेंटर’ से कानून की पढ़ाई की थी।