Breaking News

कुवैत का दावा- पॉवर स्टेशन, तेल टैंकर्स को ईरानी ड्रोन्स ने बनाया निशाना     |   अधीर रंजन चौधरी के काफिले की कार का हुआ एक्सीडेंट, ट्रक ने मारी टक्कर     |   नोएडा: गहरे गड्डे में भरे पानी में डूबने से एक स्टूडेंट की मौत     |   सऊदी अरब की ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन पर ड्रोन हमला     |   ईरान के नए सर्वोच्च नेता घायल: अमेरिकी रक्षा मंत्री हेगसेथ     |  

JDU के कार्यकारी अध्यक्ष बने संजय झा, पार्टी की बैठक में लिया अहम फैसला

बिहार के सीएम और जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने शनिवार को राज्यसभा सदस्य संजय झा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया। पार्टी नेता नीरज कुमार ने कहा कि ये फैसला राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया।

पार्टी ने बैठक में बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग दोहराई। साथ ही कहा कि केंद्र विशेष पैकेज के ऑप्शन पर भी विचार कर सकता है। बीजेपी की सहयोगी ने परीक्षा पेपर लीक मामलों में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए मजबूत कानून बनाने की मांग की।
 
पार्टी सूत्रों ने कहा कि संजय झा बीजेपी से अच्छी डील हासिल करने और दोनों पार्टियों के बीच अच्छे संबंध बनाए रखने के काबिल हैं। दिल्ली में हुई बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और रामनाथ ठाकुर और देश भर से आए सीनियर नेता मौजूद थे।