Breaking News

'लेबनान पर इजरायली हमलों में मरने वाले लोगों की संख्या 900 से ज्यादा हुई'     |   समाजवादी पार्टी ने यूपी में शिक्षक मतदाता सूची में गंभीर गड़बड़ी का आरोप लगाया     |   कुलदीप यादव के रिसेप्शन में पहुंचे CM योगी, कोच गंभीर सहित कई क्रिकेटर मौजूद     |   इजरायली PM नेतन्याहू ने किया कंफर्म, मारे गए ईरान के सिक्योरिटी चीफ लारीजानी     |   इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने नवरोज पर ईरानी लोगों को दी बधाई     |  

Delhi Accident: रूपनगर में लोहे का पुल ढहा, एक महिला की मौत

Delhi Accident: उत्तरी दिल्ली के रूप नगर इलाके में एक नाले के ऊपर बने 60 फुट लंबे लोहे के पुल के ढह जाने से मंगलवार को एक महिला की मौत हो गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

लगभग 50 वर्षीय महिला भीख मांगकर जीवनयापन करती थी और पुल के ढह जाने से वह नीचे नाले में गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। डीएफएस के अधिकारी ने बताया कि मौके पर पहुंचे बचाव दल ने उसका शव बरामद कर लिया और उसे घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया।

डीएफएस ने बताया कि उसे सुबह करीब 9:30 बजे पुल के ढहने की सूचना मिली जिसके बाद कई दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), दिल्ली पुलिस और अन्य आपातकालीन एजेंसियों के कर्मियों सहित बचाव दल को तुरंत भेजा गया।

अधिकारियों ने आगे किसी भी घटना को रोकने और बचाव कार्यों को सुगम बनाने के मकसद से क्षेत्र में घेराबंदी की। अधिकारियों ने कहा कि पुल के ढहने का कारण फिलहाल पता नहीं चल पाया और सारी जांच की जाएगी।