Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने बढ़ाया हाथ, लगभग 15 टन राहत सामग्री भेजी

New Delhi: भारत ने भूकंप प्रभावित म्यांमार के लोगों के लिए शनिवार को सैन्य विमान से लगभग 15 टन राहत सामग्री भेजी। भूकंप ने शुक्रवार को म्यांमार और उसके पड़ोसी देश थाईलैंड में भारी तबाही मचाई जिससे कई इमारतें और पुल नष्ट हो गए। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय वायुसेना के सी-130जे सैन्य परिवहन विमान से यह राहत सामाग्री यांगून भेजी गयी। 

अधिकारियों ने बताया कि इन राहत सामग्रियों में ‘टेंट’, ‘स्लीपिंग बैग’, कंबल, खाने के पैकेट, पानी शुद्धिकरण उपकरण, सोलर लैंप, ‘जनरेटर सेट’ और आवश्यक दवाएं शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को म्यांमार और थाईलैंड में भीषण भूंकप के कारण उत्पन्न स्थिति पर चिंता जताई और कहा कि इस घड़ी में भारत दोनों देशों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है। 

उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, ‘‘म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप के मद्देनजर पैदा हुई स्थिति से चिंतित हूं। सभी की सुरक्षा और भलाई के लिए प्रार्थना करता हूं। भारत हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है।’’ उन्होंने कहा कि इस संबंध में भारतीय अधिकारियों को तैयार रहने के लिए कहा गया है और विदेश मंत्रालय से म्यांमार और थाईलैंड की सरकारों के संपर्क में रहने को भी कहा गया है।