Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

त्रिनगर क्षेत्र में जे पी अग्रवाल को लोगों ने सिर आंखों पर बैठाया, दिया जीत का भरोसा

नई दिल्ली: चांदनी चौक लोक सभा सीट से आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी वरिष्ठ नेता जयप्रकाश अग्रवाल को लेकर पूरे लोकसभा क्षेत्र में एक ही आवाज गूंज रही है कि 25 मई-भाजपा गई, बीजेपी नहीं-सिर्फ जे पी।

प्रचार के दौरान जयप्रकाश अग्रवाल को लोग सिर आंखों पर बैठा न सिर्फ उनका भव्य अभिनंदन स्वागत कर रहे हैं बल्कि उन्हें भारी बहुमत से जिताने का वायदा भी कर रही है अग्रवाल ने आज त्रिनगर इलाके में अपना जनसंपर्क अभियान किया।

जयप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों से आज देश का हर नागरिक परेशान है इतना ही नहीं मोदी सरकार के शासन में राजनीति का स्तर सबसे ज्यादा गिर चुका है। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रोरोल बांड में हजारों लाखों करोड़ रुपए का घपला हुआ यह किसी से छुपा नहीं है। मोदी सरकार की मंशा अगले कार्यकाल में संविधान को बदलकर देश में तानाशाही वाला कानून लागू करने की है जिसे हम सभी को मिलकर नाकाम करना है। अग्रवाल ने लोगों से समर्थन देने की अपील करते हुए उन्हें वोट देने और भारी बहुमत से जिताने का आग्रह किया।

जयप्रकाश अग्रवाल ने आज मंगलवार को सुबह त्रिनगर में कन्हैया नगर मेट्रो स्टेशन से पदयात्रा शुरू कर लोगों से मुलाकात की। आम आदमी पार्टी के विधायक जितेंद्र सिंह तोमर, पूर्व विधायक कांग्रेस अनिल भारद्वाज, विधायक प्रत्याशी कमलकांत शर्मा, चतर सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज यादव, क्षेत्रीय नेता पुरुषोत्तम अग्रवाल सहित क्षेत्र के आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ अग्रवाल ने गणेशपुरा, वर्धमान वाटिका, देवाराम पार्क, लेखू नगर, जुड़बाग गांव, जय माता मार्केट आदि इलाकों में पदयात्रा कर लोगों से संपर्क साधा। साथ ही साथ उन्होंने लॉरेंस रोड, शकूरपुर गांव, फिरनी रोड श्रीनगर कॉलोनी राजा पार्क व महेंद्रा पार्क में पदयात्रा कर लोगों से वोट देने की अपील की। 

देर शाम को जयप्रकाश अग्रवाल ने पुरानी दिल्ली के हमदर्द चौक एंव चमेलियन रोड में मीटिंग कर लोगों से चुनावी चर्चा की। मीटिंग में आम आदमी पार्टी व कांग्रेस पार्टी के क्षेत्रीय नेताओं व कार्यकर्ताओं सहित इलाके के गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। सभी लोगों ने एक स्वर से जयप्रकाश अग्रवाल को वोट देने का वायदा किया और संसद में पुनः भेजने की शपथ ली।

अग्रवाल ने मीटिंग में मौजूद लोगों को भरोसा दिलाया कि वे उनकी उम्मीदों पर पूर्व की भांति खरा उतरेंगे और सबको साथ लेकर व सभी की सलाह से क्षेत्र का विकास करेंगे।