Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

इंफाल जा रहा इंडिगो के विमान में आई तकनीकी खराबी, सुरक्षित वापस दिल्ली लौटा

Delhi: विमानन कंपनी इंडिगो का इंफाल जा रहा एक विमान गुरुवार सुबह एक घंटे तक हवा में रहने के बाद तकनीकी गड़बड़ी के कारण वापस राष्ट्रीय राजधानी लौट आया। विमानन कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘17 जुलाई 2025 को दिल्ली से इंफाल जा रही उड़ान 6ई 5118 के रवाना होने के तुरंत बाद मामूली तकनीकी खराबी का पता चला। पायलटों ने एहतियाती कदम उठाते हुए विमान को वापस लौटाने का फैसला किया और दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतार लिया।’’ 

इंडिगो ने कहा कि अनिवार्य प्रक्रियाओं के अनुसार, विमान की आवश्यक जांच की गई और कुछ ही देर बाद वह फिर से रवाना हो गया। कंपनी ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया। उड़ानों पर नजर रखने वाली वेबसाइट फ्लाइटरडार24डॉटकॉम पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार ए321 विमान दिल्ली लौटने से पहले करीब एक घंटे तक हवा में रहा।