Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

'मुझे बहुत अजीब लगा...' खरगे ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- वे कोई सम्राट नहीं है

New Delhi: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे अभी 'सम्राट' नहीं बने हैं क्योंकि कई राज्यों में अभी भी विपक्षी दलों का शासन है।

खरगे ने कहा कि मुझे बहुत अजीब लगा कि अहमदाबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती समारोह में मोदी ब्रिटिश टोपी पहने किसी 'राजा' की तरह अकेले बैठे थे, उनके आसपास ना ही मुख्यमंत्री बैठे थे और ना ही गृह मंत्री बैठे थे।

जब पार्टी सहयोगी जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री के 'सम्राट' की तरह बैठने की बात कही तो खरगे ने उन्हें तुरंत टोका और कहा कि मोदी सम्राट नहीं है और उनको सम्राट ना कहा जाए क्योंकि कई राज्यों में अभी भी दूसरी पार्टियों की सरकारें हैं।