Breaking News

BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |   मुंबई में महंगाई का डबल अटैक... महंगी हुई CNG-PNG, ऑटो और काली-पीली टैक्सी का किराया भी बढ़ा     |   हिमाचल: नालागढ़ पुलिस स्टेशन IED ब्लास्ट केस में 3 और गिरफ्तार, NIA के शिकंजे में अब 6 आरोपी     |   यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूसी एयर स्ट्राइक, 3 की मौत; 5 घायल     |   होर्मुज स्ट्रेट में टैंकर पर हमला, 3 अज्ञात प्रोजेक्टाइल से टकराने की खबर     |  

Delhi-NCR में कम हुआ प्रदूषण का स्तर, हटाया गया ग्रैप 3 प्रतिबंध

दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता पर केंद्र के पैनल ने शुक्रवार को प्रदूषण में कमी के बीच जीआरएपी (ग्रैप) के चरण 3 के तहत प्रतिबंधों को हटा दिया। एक आधिकारिक आदेश के जरिए ये जानकारी दी गई। तापमान में कमी, मंद हवा और कोहरे के हालात के बीच इस हफ्ते की शुरुआत में प्रदूषण बढ़ गया था। जिसकी वजह से वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने ग्रैप के चरण 3 और 4 के तहत पाबंदियों को लागू कर दिया था। 

पैनल ने क्षेत्र में बारिश के बाद प्रदूषण के स्तर में गिरावट के बीच गुरुवार को चरण 4 के प्रतिबंधों को हटाने का फैसला किया। वहीं शुक्रवार को तेज हवाओं के बीच वायु प्रदूषण के स्तर में और गिरावट आई, जिसके बाद जीआरएपी (ग्रैप) के चरण 3 के तहत प्रतिबंधों को हटा दिया गया है।