Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

पूर्व बस मार्शलों ने दिल्ली एलजी आवास के बाहर किया प्रदर्शन, नौकरी बहाली की मांग की

New Delhi: पूर्व बस मार्शलों ने अपनी नौकरी बहाल करने की मांग को लेकर शनिवार को दिल्ली के उप-राज्यपाल के आवास के पास विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज, एएपी नेता दिलीप पांडे और पार्टी के दूसरे नेता शामिल हुए। पुलिस ने भारद्वाज और एएपी के दूसरे नेताओं के साथ कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। 

इससे पहले, कैबिनेट की बैठक में नोट पारित किया गया था। पिछले साल सार्वजनिक परिवहन बसों में मार्शल के तौर पर तैनात 10,000 से ज्यादा सिविल डिफेंस वॉलेंटियरों (नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक) को हटा दिया गया था, जब नागरिक सुरक्षा निदेशालय ने आपत्ति जताई थी कि वे डिजास्टर मैनेजमेंट ड्यूटी के लिए हैं।