Breaking News

'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |   UP: बरेली में 140 दुकानों और मकानों पर चलेगा बुलडोजर     |   कांगो में इबोला वायरस का कहर, अब तक 3000 से अधिक लोगों की मौत     |  

Delhi: फॉरेंसिक टीम की जांच से हुआ खुलासा, आग लगने से हुई थी सात बच्चों की मौत

दिल्ली पुलिस की फोरेंसिक टीम ने सोमवार को विवेक विहार के उस अस्पताल का दौरा किया, जहां आग लगने से सात बच्चों की मौत हुई थी। पुलिस ने सोमवार को बताया कि पूर्वी दिल्ली के अस्पताल में आग लगने से मारे गए सात नवजात बच्चों में से पांच के शव पोस्टमार्टम के बाद उनके परिवार को सौंप दिए गए हैं।

अधिकारी ने बताया कि बाकी दो नवजात के शव सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद सौंपे जाएंगे। पुलिस के मुताबिक ऐसा दावा किया गया था कि आग लगने से कुछ घंटे पहले एक नवजात की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी।