Breaking News

दिल्ली एयरपोर्ट पर जबरन घुसने की कोशिश नाकाम, CISF जवानों ने एक संदिग्ध पकड़ा     |   पंजाब के लिए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने प्रदेश चुनाव समिति के गठन को दी मंजूरी     |   अमेरिका-वेनेजुएला में सैन्य रिश्ते बहाल करने पर समझौता: अमेरिकी रक्षा मंत्री हेगसेथ     |   'सऊदी के जिजान और खमिस मुशैत शहरों पर किया हमला', हूतियों का दावा     |   भारत-न्यूजीलैंड का पहला टेस्ट मैच, टॉस जीतकर भारत ने पहले फील्डिंग चुनी     |  

धुंध से बढ़ी यात्रियों की परेशानी, IndiGo ने जारी की एडवाइजरी

देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कोहरे और स्मॉग की मार शुरू हो गई है। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया हुआ है। कोहरे के साथ-साथ लगातार बढ़ रहे प्रदूषण ने लोगों की परेशानी दोगुनी कर दी है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को शहर के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है। इसके देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कोहरे के कारण हवाई उड़ान भी प्रभावित हुई हैं। इंडिगो एयरलाइंस की ओर से एडवाइजरी भी जारी की गई है।

राजधानी दिल्ली कोहरे के चादर में लिपटी गई है। कोहरे की मार ट्रेन और हवाई यात्रियों पर पड़ रहा है। दिल्ली से चलने वाली कई ट्रेन लेट चल रही है। वहीं, IGI एयरपोर्ट से भी उड़ान भरने वाली कई फ्लाइट्स भी देरी से उड़ान भर रही है। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए एयरलाइन कंपनी IndiGo ने यात्रा संबंधी परामर्श जारी की है। एडवाइजरी में कहा गया है कि मौसम की स्थिति को देखते हुए उड़ानों में देरी हो सकती है।

डिगो एयरलाइंस ने अपने X हैंडल पर यात्रा सलाह जारी की है। पोस्ट में लिखा है- कोहरे के कारण दिल्ली में दृश्यता प्रभावित हो रही है, जिसके कारण यातायात धीमा हो सकता है और उड़ानों में देरी हो सकती है। हम आपको सलाह देते हैं कि यात्रा शुरू करने से पहले अतिरिक्त समय लें और उड़ान की स्थिति की जांच करें। सुरक्षित यात्रा करें!