Breaking News

सूरजकुंड मेले में हुए हादसे की जांच के लिए फरीदाबाद पुलिस ने गठित की SIT     |   लखनऊ: कल से शुरू होने वाले विधानसभा बजट सत्र को लेकर सपा की अहम बैठक     |   MP: बैतूल में NH-46 पर ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को कुचला, दोनों की मौके पर मौत     |   बांग्लादेश में चुनाव से पहले न्यायिक हिरासत में हिंदू नेता की मौत     |   जापान में आम चुनाव के लिए मतदान शुरू     |  

घने कोहरे के कारण IGI पर फ्लाइट्स परिचालन प्रभावित, अराइवल-डिपार्चर रोका

दिल्ली हवाई अड्डे में शनिवार तड़के घने कोहरे के कारण उड़ानों का परिचालन प्रभावित हुआ। विमानन कंपनी इंडिगो ने विमानों का प्रस्थान और आगमन अस्थायी रूप से रोक दिया है। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने शुक्रवार रात 12 बजकर पांच मिनट पर ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि घने कोहरे के कारण हवाई अड्डे पर उड़ानों का परिचालन प्रभावित हुआ है।

इसमें कहा गया, ‘‘यात्रियों से अनुरोध है कि वे उड़ानों की अद्यतन जानकारी के लिए संबंधित विमानन कंपनी से संपर्क करें। किसी भी असुविधा के लिए हमें खेद है।’’ वहीं, इंडिगो ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा,‘‘ कम दृश्यता के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर आगमन और प्रस्थान फिलहाल रोक दिए गए हैं।’’

इंडिगो ने यह भी कहा कि परिचालन पुनः शुरू होने पर भी उड़ानों में देरी हो सकती है। वहीं, विमानन कंपनी ‘एअर इंडिया’ ने रात एक बजकर 16 मिनट पर ‘एक्स’ पर कहा कि घने कोहरे के कारण खराब दृश्यता दिल्ली और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में उड़ान परिचालन को प्रभावित कर रही है।

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के संचालन का जिम्मा ‘डीआईएएल’ का है। शुक्रवार को हवाई अड्डे पर खराब मौसम के कारण 400 से अधिक उड़ानों के परिचालन में विलंब हुआ।