Breaking News

पश्चिम बंगाल चुनाव: अमित शाह 10 अप्रैल को बीजेपी का घोषणा पत्र जारी करेंगे     |   अमेरिका ईरान के साथ मिलकर काम करेगा: डोनाल्ड ट्रंप     |   जयपुर मेट्रो परियोजना के दूसरे चरण को मंजूरी: कैबिनेट का फैसला     |   सेंसेक्स 2,946 अंक उछलकर 77,562.90 पर बंद, निफ्टी 873 अंक बढ़कर 23,997 पर पहुंचा     |   भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि का बयान, सीजफायर के बाद होर्मुज पर रखा पक्ष     |  

दक्षिण पूर्वी दिल्ली में तीन मंजिला मकान में आग लगी, महिला को किया रेस्क्यू

दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश इलाके की तीन मंजिला इमारत में गुरुवार को आग लग गई। अधिकारियों ने ये जानकारी दी। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों के अनुसार, इमारत की दूसरी और तीसरी मंजिल पर आग लगने की सूचना सुबह पांच बजकर 50 मिनट पर मिली और आठ दमकल गाड़ियों को काम पर लगाया गया।

उन्होंने बताया कि तीसरी मंजिल से एक महिला को बचाया गया। आग लगने के तुरंत बाद बाकी लोग इमारत से बाहर आ गए। जब आग बुझाने का काम चल रहा था तो इमारत से धुआं निकलने लगा। फायर अधिकारियों ने बताया कि आग पर दो घंटे में काबू पा लिया गया।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, घटना में कोई घायल नहीं हुआ। तीन मंजिला इमारत में तीन भाई और उनके परिवार रहते हैं। अधिकारी ने कहा, "संदेह है कि आग दूसरी मंजिल पर एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।"