Breaking News

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |   यूपी: प्रयागराज में गंगा-यमुना उफान पर, रिहायशी इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी     |   ताहिर हुसैन की उम्रकैद के खिलाफ अपील सुनेगा दिल्ली हाईकोर्ट, 2 दिसंबर को होगी सुनवाई     |   दिशा सालियान की मौत मामले में CBI जांच के आदेश, बॉम्बे HC ने दी मंजूरी     |   राहुल गांधी आज नासिक दौरे पर, जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल     |  

Delhi: राजौरी गार्डन के एक रेस्तरां में लगी आग, दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

वेस्ट दिल्ली के राजौरी गार्डन बाजार के रेस्तरां में सोमवार को आग लग गई। इस बारे में जानकारी देते हुए वेस्ट दिल्ली के डीसीपी ने बताया, ‘‘तकरीबन दो बजे राजौरी गार्डन में आग की घटना रिपोर्ट हुई थी। उस पर कार्रवाई करते हुए एसएचओ, इंस्पेक्टर लॉ एंड ऑर्डर और बाकी स्टाफ ने बहुत ही जल्दी मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लेने की कोशिश की। साथ ही फायर डिपार्टमेंट को भी सूचना दी गई थी।’’ 

अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने से इलाके में घना धुआं फैल गया, जिससे आसपास के दुकानदारों में दहशत फैल गई। आग लगने की इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिनमें लोग अपनी जान बचाने के लिए बगल की इमारत पर कूदते नजर आ रहे हैं।

सूत्रों ने बताया कि घटना के वक्त रेस्तरां में 20 से ज्यादा लोग मौजूद थे। अधिकारियों ने आग बुझाने के काम को आसान बनाने के लिए आसपास के इलाके की घेराबंदी कर दी है।