Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

Delhi: स्कूल फीस बढ़ोतरी के खिलाफ अभिभावकों का प्रदर्शन, बच्चों के साथ भेदभाव का लगाया आरोप

दिल्ली में मॉडल टाउन के क्वीन मैरी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों ने बुधवार को शहर के पुराने सचिवालय स्थित शिक्षा निदेशालय कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने स्कूल पर निदेशालय से पूर्व सूचना या अप्रूवल के बिना फीस बढ़ाने का आरोप लगाया।

अभिभावकों का आरोप है कि  स्कूल ने पिछले तीन सालों में बार-बार फीस बढ़ाई है। अभिभावकों ने ये भी आरोप लगाया कि फीस बढ़ोतरी का विरोध करने वाले बच्चों के साथ स्कूल प्रशासन भेदभाव कर रहा है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को कहा कि जिन स्कूलों पर अनुचित फीस बढ़ोतरी का आरोप है उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं। इन स्कूलों से जवाब मांगा गया है और जवाब न देने पर सख्त कार्रवाई की बात कही गई है। हालिया हफ्तों में फीस बढ़ोतरी को लेकर अभिभावकों ने स्कूलों के खिलाफ कई बार विरोध प्रदर्शन किए गए हैं।