Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

नोएडा से किसानों का दिल्ली कूच, नोएडा में महामाया फ्लाईओवर पर लगा जमावड़ा

उत्तर प्रदेश के किसान दिल्ली कूच करने पर अड़े है। नोएडा के महामाया फ्लाईओवर पर भारी संख्या में किसान पहुंचे हुए हैं। प्रदर्शनकारी किसान पिछले भूमि अधिग्रहण कानून के तहत 10 प्रतिशत भूखंड आवंटन करने और मुआवजे में 64.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं।

प्रदर्शनकारी किसान ओम प्रकाश ने कहा, "10 प्रतिशत भूखंड आवंटन और ब्याज सहित मुआवजे में 64.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी की हमने मांग की है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री दोनों नहीं सुन रहें। इसलिए हम अपनी बात करने यहां आए हैं।" किसान नए कृषि कानूनों के तहत उचित मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।