Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

भारतीय वायुसेना ने कहा, 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान कार्यों को सटीकता के साथ दिया अंजाम

New Delhi: भारतीय वायुसेना ने रविवार को कहा कि उसने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान उसे सौंपे गए कार्यों को सटीकता के साथ और राष्ट्रीय उद्देश्यों के अनुरूप सफलतापूर्वक अंजाम दिया। पहलगाम में आतंकवादी हमले के जवाब में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ढांचों को नष्ट करने के लिए सात मई को ये अभियान शुरू किया गया था।

पाकिस्तानी हमलों के बाद सभी जवाबी कार्रवाइयां ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत की गईं। भारतीय वायुसेना (आईएएफ) ने एक बयान में कहा कि ऑपरेशन अभी जारी है। उसने कहा, "चूंकि ऑपरेशन अभी जारी है, इसलिए विस्तृत जानकारी समय आने पर दी जाएगी। वायुसेना ने सभी से अटकलों और अपुष्ट सूचनाओं को फैलाने से बचने का आग्रह किया है।"

भारत और पाकिस्तान ने जमीन, वायु और समुद्र में सभी तरह की गोलाबारी और सैन्य कार्रवाइयों को तत्काल प्रभाव से रोकने के लिए शनिवार को सहमति जताई। वायुसेना ने कहा कि उसने 'ऑपरेशन सिंदूर' में सौंपे गए अपने कार्यों को सटीकता और पेशेवर तरीके से सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। उसने कहा कि ऑपरेशन 'राष्ट्रीय उद्देश्यों के अनुरूप सोच-समझकर और विवेकपूर्ण तरीके से' संचालित किए गए।