Breaking News

देहरादून में फर्जी डेमोग्राफिक चेंज के मुद्दे पर हिंदू परिवारों ने DM को लिखा पत्र     |   PM मोदी के बुलावे पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा का भारत दौरा तय, 18 से 22 फरवरी तक कार्यक्रम     |   विकसित भारत का संकल्प लेकर हम 'सेवा तीर्थ' में प्रवेश कर रहे: पीएम मोदी     |   गुजरात की गिफ्ट सिटी को नया नेतृत्व, उदय कोटक बने चेयरमैन     |   अमेरिका की साउथ कैरोलिना यूनिवर्सिटी में गोलीबारी, 2 लोगों की मौत     |  

दिल्ली के उस्मानपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, असद गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उस्मानपुर इलाके में एक मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। तीनों बदमाश मेरठ के रहने वाले हैं। इनमें से एक का नाम असद है। यह सभी असद गैंग के हैं। देर रात को यह बदमाश दुपहिया वाहन पर उस्मानपुर इलाके में आए थे, जिसके बाद क्राइम ब्रांच से उनकी मुठभेड़ हुई। तीनों बदमाश गोली लगने से घायल हुए हैं।

शक्करपुर के क्राइम ब्रांच की टीम को इनपुट मिला था कि मेरठ के नामी असद गैंग का सरगना अपने साथियों के साथ उस्मानपुर इलाके में आने वाला है। इस इनपुट के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने ट्रैप लगाया था।  गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात 2 बजे से ही तीनों बदमाश एक बाइक पर सवार होकर आते दिखे, उन्हें सरेंडर करने के लिए कहा गया। लेकिन खुद को पुलिस से घिरा देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने तीनों बदमशों के पैर में गोली मारते हुए उन्हें काबू में किया। 

इस मुठभेड़ में बदमाशों की एक गोली एक सब इंस्पेक्टर को भी लगी। लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से बचाव हो गया। इस मुठभेड़ में घायल तीनों बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन बदमाशों के ऊपर कई आपराधिक मुकदमा दर्ज हैं। ये अपराधी मेरठ में एक हत्या के मामले में वांटेड थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अस्पताल पहुंचाया है। 

तीन महीने पहले उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद एक वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी की पहचान इमरान उर्फ ​​काला (21) के रूप में हुई थी और उसे नियमित जांच अभियान के दौरान देर रात करीब दो बजे जीरो पुश्ता के पास रोका गया था। अधिकारी ने बताया था, "जब रुकने का इशारा किया गया, तो बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाली मोटरसाइकिल पर आ रहे इमरान ने कथित तौर पर पिस्तौल निकाली और पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं।" पुलिस के अनुसार आरोपी ने भागने की कोशिश करते हुए फिर से गोली चलाई, जिसके बाद पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की। पुलिस कर्मियों ने आत्मरक्षा में गोलियां चलाईं, जिनमें से एक गोली आरोपी के बाएं पैर में लगी। अधिकारी ने बताया कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया और जांच शुरू की गई।