Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

चुनाव आयोग काउंटिंग से पहले आज करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस

लोकसभा चुनाव की काउंटिंग से एक दिन पहले चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन करेगा। 

19 अप्रैल से शुरू होकर एक जून तक चले लोकसभा चुनाव सात चरण में आयोजित किए गए थे। 

शायद ऐसा पहली बार हो रहा है जब चुनाव आयोग वोटिंग खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन करेगा।

आयोग ने मीडिया को भेजे गए आमंत्रण में कहा है, ‘लोकसभा चुनाव 2024 पर निर्वाचन आयोग का प्रेस कॉन्फ्रेंस''।

पिछले लोकसभा चुनाव तक, उप चुनाव आयुक्त हर फेज की वोटिंग के बाद मीडिया ब्रीफिंग करते थे, लेकिन अब ये रिवाज खत्म कर दिया गया है।