Breaking News

मुंबई: ED ने BJP नेता से जुड़े फॉरेस्ट लैंड स्कैम में 17.74Cr की प्रॉपर्टी अटैच की     |   आईएएस अशोक कुमार दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बने, आर एलिश वाज की जगह लेंगे     |   BJP का अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन पहली बार पटना स्थित प्रदेश कार्यालय पहुंचे     |   बांग्लादेश EC ने चुनाव के दिन मतदान केंद्रों के 400 गज दायरे में मोबाइल बैन किया     |   दिल्ली: शास्त्री पार्क इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर ₹80 लाख की लूट की     |  

दिल्ली-NCR में गरज चमक के साथ शुरू हुई बूंदाबांदी, बढ़ी ठिठुरन

राजधानी दिल्ली में सोमवार को पूरे दिन बादल छाए रहने के बाद देर शाम को हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसके साथ ही एनसीआर के शहरों नोएडा, गाजियाबाद में भी बूंदाबांदी का सिलसिला जारी हो गया है। फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी शाम को हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई। हल्की बारिश से लोगों को प्रदूषण से राहत तो मिलेगी, साथ ही अब सर्दी भी बढ़ जाएगी।

नोएडा और गाजियाबाद में गरज चमक भी हो रही है। साथ ही हवा भी चल रही है, जिस कारण अब ठिठुरन भी बढ़ गई है।

मौसम विभाग ने संभावना जताई कि दिल्ली के कई स्थानों (मुंडका, जाफरपुर, नजफगढ़, द्वारका, इंडिया गेट, पालम, लोदी रोड, आईजीआई एयरपोर्ट, वसंत विहार, आरके पुरम, डिफेंस कॉलोनी, लाजपत नगर, वसंत कुंज, हौज खास, मालवीय नगर, कालकाजी, महरौली, तुगलकाबाद, छत्तरपुर, इग्नू, आयानगर, डेरामंडी) के साथ ही एनसीआर (बहादुरगढ़, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर, बल्लभगढ़) रोहतक, चरखी दादरी, मट्टनहेल, झज्जर, फरुखनगर, कोसली (हरियाणा) के आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता वाली बारिश और 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।