Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र का विकास और जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता: जेपी अग्रवाल

नई दिल्ली: चांदनी चौक लोकसभा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी एवं वरिष्ठ नेता श्री जय प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद वे आर डब्ल्यू ए को साथ लेकर सांसद निधि से क्षेत्र में विकास कार्य सुनिश्चित करवाएंगे। उन्होंने कहा कि चांदनी चौक लोकसभा का विकास और जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता होगी।

जयप्रकाश अग्रवाल ने आज शुक्रवार को शालीमार बाग एवं पीतमपुरा इलाके में स्थानीय लोगों से संपर्क कर उनकी समस्याओं क्षेत्र के विकास और विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की। शालीमार बाग और पीतमपुरा क्षेत्र के लोगों ने जयप्रकाश अग्रवाल को आगामी 25 मई को होने वाले चुनाव में पूर्ण रूप से जीत का भरोसा दिलाया। 

अग्रवाल ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद शालीमार बाग और पीतमपुरा क्षेत्र के विकास कार्यों में आर डब्ल्यू ए की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि शालीमार बाग और पीतमपुरा क्षेत्र में पार्किंग की एक विकट समस्या है चुनाव जीतने के बाद वे इन क्षेत्रों की इस समस्याओं का भी निदान शीघ्रता शीघ्र करवाएंगे। श्री अग्रवाल ने लोगों को अपनी चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र के विकास कार्यो संबंधी भावी योजनाओं के बारे में बताया।
 
लोगों के साथ बैठकों के दौरान प्रमुख समाजसेवी वी के अग्रवाल, क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सरदार सिंह यादव, अशोक शर्मा, वरिष्ठ नागरिक मंच पीतमपुरा के अध्यक्ष एवं अग्रवाल सभा पीतमपुरा के पूर्व संरक्षक धर्मवीर गुप्ता सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।