Breaking News

आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी: ट्रंप की ईरान को बड़ी धमकी     |   ईरान का पलटवार, इजरायल पर पहली बार बाइपॉड लॉन्चर्स से वार, शारजाह पर भी अटैक     |   ईरान: करज शहर में बिजली ठप, हमले में ट्रांसमिशन लाइनों पर गिरे प्रोजेक्टाइल     |   सीजफायर पर बातचीत ठप होने के बीच ईरान के खार्ग द्वीप पर हवाई हमले     |   PMLA मामले में सुकेश चंद्रशेखर को जमानत, कुल 31 केसों में से अब तक 26 में बेल     |  

दिल्ली का पूरा रोहिणी सेक्टर 22 हुआ जलमग्न, बाढ़ जैसे हालात

दिल्ली के किराड़ी विधानसभा में बीते काफी समय से जलजमाव और जल भराव की समस्या अब रोहिणी वाले लोगों के लिए भी मुसीबत बनती जा रही है। बीते 2 दिन से रुक रुक कर हो रही बारिश के बाद अब किराड़ी का गंदा पानी रोहिणी सेक्टर 22 में घुसता जा रहा है। जिसके कारण सेक्टर 22 के स्थानीय लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। यहां पर हालात बद से बदतर हो चुके हैं, यहां की अधिकतर पॉकेट और सड़के जैसे नदी नहरों में तब्दील हो चुकी हैं। पूरे सेक्टर 22 में बाढ़ जैसे हालात बन गए है। 

बता दें कि रोहिणी सेक्टर 22 DDA द्वारा बनाया गया पक्का सेक्टर है जहां पर लोग मकान ख़रीदने के लिए लाखों रुपये की स्टाम्प ड्यूटी देते हैं और हर साल एक मोटी रकम भी हाउस टैक्स के रूप में भी अदा करते है। इतना ही नही जिम्मेदार नागरिक होने के नाते यहां के लोग नगर निगम, विधानसभा से लेकर लोकसभा के इलेक्शन तक की वोटिंग में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते है। 

इतना ही नही रोहिणी सेक्टर 22 की सड़कें, गालियां, पार्को की हालात और सफाई व्यवस्था भी पूरी तरफ से चरमराई हुई है। पीने के पानी और यहां तक की कानून व्यवस्था भी भगवान भरोसे है। इन सभी जनसमस्याओं को लेकर सभी पकेट की RWA लगातार सम्बंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से शिकायतें कर यहां सुविधाओं को दुरस्त करने की गुहार लगा रही हैं।