Breaking News

ईरान ने अमेरिका के साथ डिप्लोमैटिक बातचीत बंद की     |   अगले 48 घंटे सावधान रहें: भारत सरकार का ईरान में रह रहे भारतीयों को संदेश     |   आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी: ट्रंप की ईरान को बड़ी धमकी     |   ईरान का पलटवार, इजरायल पर पहली बार बाइपॉड लॉन्चर्स से वार, शारजाह पर भी अटैक     |   ईरान: करज शहर में बिजली ठप, हमले में ट्रांसमिशन लाइनों पर गिरे प्रोजेक्टाइल     |  

दिल्ली हवाई अड्डे का नया T1 टर्मिनल 17 अगस्त से होगा शुरू

दिल्ली एयरपोर्ट ऑपरेटर (डायल) ने बुधवार को कहा कि नया टी1 टर्मिनल 17 अगस्त से चालू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इंडिगो और स्पाइसजेट अपनी ज्यादातर घरेलू उड़ानों को नए टर्मिनल से शुरू करने के लिए तैयार हैं। 

छत गिरने की घटना के बाद जून के आखिर में पुराने टी1 पर परिचालन रोक दिया गया था। नया टर्मिनल दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल) की तरफ से फेज 3ए विस्तार परियोजना के हिस्से के रूप में विकसित किया गया है।

डीआईएएल के मुताबिक, "स्पाइसजेट 17 अगस्त से अपनी 13 उड़ानों को टर्मिनल एक पर ट्रांसफर कर देगी और उसके बाद इंडिगो दो सितंबर से अपनी 34 उड़ानों को टी2 और टी3 से वापस टी1 पर ट्रांसफर कर देगी।" नए टर्मिनल का उद्घाटन मार्च में किया गया था। दिल्ली हवाई अड्डे के तीन टर्मिनल टी1, टी2 और टी3 हैं।