Breaking News

मुंबई: ED ने BJP नेता से जुड़े फॉरेस्ट लैंड स्कैम में 17.74Cr की प्रॉपर्टी अटैच की     |   आईएएस अशोक कुमार दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बने, आर एलिश वाज की जगह लेंगे     |   BJP का अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन पहली बार पटना स्थित प्रदेश कार्यालय पहुंचे     |   बांग्लादेश EC ने चुनाव के दिन मतदान केंद्रों के 400 गज दायरे में मोबाइल बैन किया     |   दिल्ली: शास्त्री पार्क इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर ₹80 लाख की लूट की     |  

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने लोगों से की अपील, कहा- जरूरत के वक्त ही वाहन का इस्तेमाल करे

देश की राजधानी में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को कहा कि उन्होंने लोगों से अपील की है कि जब तक बहुत जरूरी न हो, तब तक वाहनों का इस्तेमाल न करें।

गोपाल राय ने कहा कि एक्यूआई आज 437 है, कल के मुकाबले इसमें कमी आई है। अभी भी हालत गंभीर है और वैज्ञानिकों के मुताबिक अभी कुछ दिनों तक हालात ऐसे ही रहेंगे। गोपाल राय ने कहा कि सरकार ये भी सोच रही है कि निर्माण कार्य कैसे रोका जाए, वाहनों पर काबू कैसे किया जाए?

गोपाल राय ने कहा कि वे लोगों से अपील करते हैं कि जब तक बहुत जरूरी न हो, तब तक वाहन लेकर बाहर न निकलें।'

गोपाल राय ने कहा, "हम चुप नहीं बैठे हैं। हम फिर से कह रहे हैं और केंद्र की रिपोर्ट भी कह रही है कि हरियाणा में पिछले साल की तुलना में इस साल पराली ज्यादा जल रही है। हम इस पर चुप नहीं हैं, लेकिन बीजेपी चुप है। मैं पूछ रहा हूं कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्री जी कहां है? वे क्यों नहीं बोल रहे हैं, प्रदूषण पूरे उत्तर-भारत में फैल रहा है।"

गोपाल राय ने कहा कि पंजाब में हमारी (आप) सरकार सत्ता में है, ये हमारी जिम्मेदारी है और हमने पराली जलाना 50 प्रतिशम कम कर दिया है, लेकिन बीजेपी पिछले 10 सालों से डीजल बस बंद नहीं कर पा रही है।