Breaking News

कांग्रेस 26 नवंबर को निकालेगी 'संविधान बचाओ' मार्च     |   उत्तर प्रदेश शासन ने देर रात 55 PCS अधिकारियों के तबादले किए     |   हूतियों ने रियाद में किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बनाया निशाना     |   आज से फिलीपींस की राजधानी मनीला के दौरे पर रहेंगे PM मोदी     |   काला सागर में तीन शिप पर ड्रोन अटैक में क्षतिग्रस्त: रोमानिया     |  

Delhi: हवा की गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में पहुंची

मौसम विभाग ने शनिवार को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ-साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई थी। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। शुक्रवार को राजधानी में तापमान थोड़ा कम दर्ज किया गया था, जहां अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यीआई) शनिवार को 278 दर्ज किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में आता है।