Breaking News

हरियाणा: फरीदाबाद में सूरजकुंड मेले में झुला टूटा, कई लोगों के घायल होने की ख़बर     |   सिक्किम के ग्यालशिंग में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.2, जमीन से 5 किमी नीचे केंद्र     |   ओबामा दंपति पर नस्लवादी वीडियो को लेकर बवाल, डोनाल्ड ट्रंप ने निंदा की लेकिन माफी से साफ इनकार     |   टी-20 वर्ल्ड कप: USA ने टॉस जीता, टीम इंडिया के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला     |   भारत-पाक वर्ल्ड कप मैच पर नया मोड़, पहले हटने की बात करने वाला PCB अब ICC से बातचीत को आगे आया     |  

दिल्‍ली में ठंड का सितम जारी, न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री सेल्सियस कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ये जानकारी दी।

दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे ह्यूमिडिटी का स्तर 100 प्रतिशत रहा। मौसम विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में सुबह नौ बजे एक्यूआई 330 था जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। 

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को गंभीर श्रेणी में माना जाता है।