Breaking News

बंगाल चुनाव के लिए कांग्रेस ने 284 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, बहरामपुर से लड़ेंगे अधीर रंजन चौधरी     |   पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जारी की 284 उम्मीदवारों की लिस्ट     |   तमिलनाडु के CM स्टालिन ने पार्टी का मैनिफेस्टो जारी किया, महिलाओं और बुजुर्गों पर दिया जोर     |   ईरान ने जॉर्डन में US बेस अल अजराक की ओर बड़े पैमाने पर ड्रोन लॉन्च किया     |   नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली पांच दिन की पुलिस रिमांड पर     |  

अगले तीन साल में यमुना की तस्वीर पूरी तरह बदल देंगे, दिल्ली सरकार ने लिया संकल्प

Delhi: दिल्ली के जल संसाधन मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि सरकार अगले तीन साल में यमुना की तस्वीर पूरी तरह बदल देगी। प्रवेश वर्मा ने सोमवार को वासुदेव घाट पर आयोजित ‘यमुना उत्सव 2025’ में कहा कि ये दो दिवसीय जन-जागरूकता कार्यक्रम दिल्ली सरकार और गैर-सरकारी संगठन यमुना संसद की ओर से आयोजित किया गया था।

उन्होंने कहा, “पिछले आठ महीनों में हमने यमुना की सफाई के लिए काफी काम किया है। आने वाले तीन साल में नदी को साफ और सुंदर बनाना हमारा लक्ष्य है।” कार्यक्रम के दूसरे दिन विशेषज्ञों ने कहा कि फिलहाल यमुना का पानी दिल्ली की जरूरतों के लिए उपयुक्त नहीं है और इसे साफ करने के लिए लगातार प्रयास की जरूरत है। दिन की शुरुआत बुंदेलखंड से आई 101 जल सहेलियों के बैंड प्रदर्शन से हुई, जिसने कार्यक्रम में उत्साह भर दिया।