Breaking News

इराक के बिजली स्टेशन में भीषण आग, 4 लोगों की मौत और 30 घायल     |   AI शेयरों में गिरावट की आशंका से Bitcoin क्रैश, 2 साल के निचले स्तर पर पहुंची कीमत     |   पिता के नाम पर बना 'नीतीश सेतु' तो भावुक हुए निशांत कुमार... बोले- हम सबके लिए गर्व और सम्मान की बात     |   UP में स्पेशल TET का रिजल्ट घोषित, सफल कैंडिडेट्स के सर्टिफिकेट भी जारी     |   ओडिशा: चक्रवात 'अकवान' के एक दिन बाद पुरी में घना कोहरा छाया     |  

दिल्ली की छात्राओं को मिलेगी स्पेशल बसों की सुविधा, CM रेखा गुप्ता ने दो नई सेवाओं को दिखाई हरी झंडी

दिल्ली में कॉलेज जाने वाली छात्राओं के सफर को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नई पहल की है। उन्होंने कमला नेहरू कॉलेज के वार्षिक समारोह के दौरान दो नई ‘यूनिवर्सिटी लेडीज स्पेशल’ बस सेवाओं का शुभारंभ किया। इन बसों के संचालन से छात्राओं को कॉलेज आने-जाने में बेहतर परिवहन सुविधा मिल सकेगी।

मुख्यमंत्री की ओर से शुरू की गई पहली बस सेवा लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन से गार्गी कॉलेज तक चलेगी, जबकि दूसरी सेवा ग्रीन पार्क मेट्रो स्टेशन से कमला नेहरू कॉलेज के बीच संचालित होगी। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं के लिए सार्वजनिक परिवहन को अधिक सुरक्षित, सुलभ और सुविधाजनक बनाना है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कमला नेहरू कॉलेज परिसर में नवनिर्मित ‘वंदे मातरम्’ अकादमिक भवन का भी उद्घाटन किया। इस नए भवन से कॉलेज की शैक्षणिक सुविधाओं को विस्तार मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में विधायक अनिल शर्मा, नीरज बसोया, गुजरात सेंट्रल यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो. विजेता सिंह और दिल्ली साउथ कैंपस की निदेशक प्रो. रजनी अब्बी सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।