Breaking News

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |   यूपी: प्रयागराज में गंगा-यमुना उफान पर, रिहायशी इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी     |   ताहिर हुसैन की उम्रकैद के खिलाफ अपील सुनेगा दिल्ली हाईकोर्ट, 2 दिसंबर को होगी सुनवाई     |   दिशा सालियान की मौत मामले में CBI जांच के आदेश, बॉम्बे HC ने दी मंजूरी     |   राहुल गांधी आज नासिक दौरे पर, जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल     |  

Delhi: वायु गुणवत्ता बिगड़ी, कई इलाकों में 'गंभीर' श्रेणी में एक्यूआई

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता फिर से खराब हो गई। कई जगहों पर एक्यूआई 'बहुत खराब' दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक 38 निगरानी स्टेशनों में से 11 ने सुबह आठ बजे वायु गुणवत्ता "बहुत खराब" श्रेणी में दर्ज की। 

दिल्ली के लिए वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली के मुताबिक शहर में वायु गुणवत्ता रविवार और सोमवार को 'खराब' श्रेणी में रह सकती है, जबकि मंगलवार को इसके 'बहुत खराब' होने की आशंका है। 
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ तथा 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

मौसम विभाग ने रविवार के लिए कोहरे का अनुमान लगाया है। अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। इससे पहले शनिवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार हुआ था और ये 'खराब' श्रेणी में आ गई थी।