Breaking News

इंडियन नेवी को GRSE से गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट और एंटी-सबमरीन वॉटरक्राफ्ट मिले     |   ‘राजनीतिक इच्छाशक्ति से नक्सलवाद खत्म हुआ’, लोकसभा में बोले गृह मंत्री अमित शाह     |   ‘जो गोली चलाता है, उसका जवाब गोली से देना चाहिए’, लोकसभा में बोले अमित शाह     |   ‘वोट की जगह बुलेट से शासन चाहता है नक्सलवाद’, लोकसभा में बोले गृह मंत्री अमित शाह     |   ‘वामपंथियों ने आदिवासियों को बहकाया’, लोकसभा में नक्सलवाद मुद्दे पर अमित शाह ने कहा     |  

दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'संतोषजनक', AQI 113 किया गया दर्ज

Delhi: दिल्ली में सोमवार सुबह गर्म रही और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 4.7 डिग्री ज्यादा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

दिल्लीवासियों को दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है। सुबह 8:30 बजे आर्द्रता का स्तर 76 प्रतिशत दर्ज किया गया। वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई 113 दर्ज होने के कारण हवा की गुणवत्ता मध्यम रही।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को "अच्छा", 51 से 100 के बीच "संतोषजनक", 101 से 200 के बीच "मध्यम", 201 से 300 के बीच "खराब", 301 से 400 के बीच "बेहद खराब" और 401 से 500 के बीच "गंभीर" माना जाता है।