Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

राजधानी में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की खैर नहीं, दिल्ली पुलिस ने चलाया विशेष रात्रि अभियान

New Delhi: अगर आप गुरुवार की रात दिल्ली की सड़कों पर निकले होंगे तो आपने शहर भर में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी देखी होगी। ये राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा की समीक्षा करने और उसे बढ़ाने के लिए दिल्ली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा था।

इस अभियान के दौरान दक्षिण दिल्ली में नशे में वाहन चलाने वाले चालकों की जांच की गई। साथ ही कथित रूप से अवैध तरीके से ले जाई जा रही शराब की बोतलें भी जब्त की गईं। ये अभियान रात 11 बजे शुरू हुआ और तड़के तीन बजे तक जारी रहा। इस दौरान पूरी दिल्ली में बड़े पैमाने पर पुलिस बल, पिकेट और पेट्रोलिंग यूनिटों की तैनाती की गई।

पूर्वी दिल्ली, शाहदरा, उत्तर-पूर्वी दिल्ली और मध्य दिल्ली जैसे दिल्ली के दूसरे इलाकों में भी पुलिस पिकेट, चेकप्वाइंट, मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग और बीट पेट्रोलिंग की गई। दिल्ली पुलिस ने इस साल मार्च के महीने में भी इसी तरह का अभियान चलाया था। उस वक्त केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में दिल्ली में सुरक्षा मजबूत करने के लिए एक उच्च स्तरीय कानून व्यवस्था समीक्षा बैठक हुई थी।