Breaking News

आंखों में डाला मिर्च पाउडर, लाठी-डंडों से की पिटाई... दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला     |   IMD ने जारी किया दिल्ली में बारिश का ऑरेंज अलर्ट     |   जापान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, 23 घायल     |   सुबह-सुबह दिल्ली-NCR में जोरदार बारिश, जम्मू-कश्मीर में भी बरसे बादल     |   मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरने से 2 की मौत, 5 घायल     |  

दिल्ली पुलिस ने मनाया 79वां स्थापना दिवस, अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

Delhi: दिल्ली पुलिस ने सोमवार को अपना 79वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे और उन्होंने परेड की सलामी ली। दिल्ली पुलिस की सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी, स्वाट टीम, श्वाान दस्ता, बैंड दल, मोटरसाइकिल सवार, पीसीआर इकाइयों तथा अन्य विशेष इकाइयों ने समन्वित मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया।

मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलछा ने कहा कि बल राष्ट्रीय राजधानी में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। सभा को संबोधित करते हुए पुलिस आयुक्त ने कहा कि बल की प्राथमिकताओं में “नशा मुक्त भारत” का निर्माण, साइबर आतंकवाद का उन्मूलन और संगठित अपराध नेटवर्क को ध्वस्त करना शामिल है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में मुठभेड़ों में नौ गैंगस्टर मारे गए और विशेष प्रकोष्ठ विदेश भागे 32 गैंगस्टर की केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से निगरानी कर रही है। इस मौके पर वरिष्ठ अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद थे।