Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

Delhi: मेट्रो में यात्रा हुई और भी सुविधाजनक, अब रैपिडो ऐप पर कर सकेंगे टिकट बुक

दिल्ली मेट्रो के यात्री अब ऑनलाइन कैब सेवा कंपनी रैपिडो के ऐप पर टिकट बुक कर सकते हैं। कंपनी ने बुधवार को ये जानकारी देते हुए बताया कि इसकी सुविधा सरकार समर्थित ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) के माध्यम से दी जाएगी। रैपिडो के सह-संस्थापक अरविंद सांका ने कहा कि कंपनी 25 रुपये के तय शुल्क पर मेट्रो स्टेशनों से आने-जाने की ‘राइड’ भी उपलब्ध कराएगी। 

उन्होंने कहा, “हम ओएनडीसी और दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) की मदद से अपने मंच पर मेट्रो टिकट की सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं। हम रैपिडो ऐप का इस्तेमाल करके मेट्रो टिकट बुक करने वाले सभी उपयोगकर्ताओं के लिए पहली ‘राइड’ मुफ़्त भी कर रहे हैं।” 

सांका ने बताया कि हर दिन आठ लाख से ज़्यादा ग्राहक रैपिडो का इस्तेमाल करते हैं, जिनमें से 40 फीसदी महिलाएं हैं। उन्होंने बताया कि करीब एक लाख ग्राहक पहले से ही मेट्रो स्टेशन तक आने-जाने के लिए इस सेवा का इस्तेमाल कर रहे हैं। कंपनी दिल्ली के चुनिंदा मेट्रो स्टेशनों पर सवारी चढ़ाने और उतारने के स्थल बनाएगी।