Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

Delhi: सीएम रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। पदभार संभालने के बाद मुख्यमंत्री की प्रधानमंत्री मोदी के साथ पहली औपचारिक मुलाकात थी। शालीमार बाग सीट से बीजेपी की विधायक रेखा गुप्ता ने गुरुवार को पीएम मोदी की मौजूदगी में रामलीला मैदान में भव्य समारोह में दिल्ली के नौवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर मुलाकात की तस्वीरें पोस्ट कीं। उन्होंने लिखा, “प्रधानमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की।” मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और नेतृत्व में बीजेपी की ‘डबल इंजन’ सरकार जन कल्याण और सुशासन के मार्ग पर चलते हुए दिल्लीवासियों के विकसित दिल्ली का सपना साकार करने के लिए समर्पित है। 

पांच फरवरी को हुए चुनाव में बीजेपी ने 70 विधानसभा सीट में से 48 सीट जीतकर 26 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की।