Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

दिल्ली को मिलेगी पार्किंग की समस्या से निजात, सीएम रेखा ने किया बहुस्तरीय पार्किंग स्थल का उद्घाटन

Delhi: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को नेहरू प्लेस डिस्ट्रिक्ट सेंटर में दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) द्वारा निर्मित बहुस्तरीय पार्किंग का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर दिल्ली सरकार और उसके अधिकारियों के बीच समन्वय और सहयोग के कारण ही दिल्ली का विकास हो रहा है।

उन्होंने कहा, “ ये दुर्भाग्यपूर्ण था कि पिछली सरकार ने केंद्र और उपराज्यपाल के साथ मिलकर काम नहीं किया। अब दिल्ली का विकास हो रहा है, ये स्वच्छ हो रही है, ये सब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुए इस बड़े समन्वय, उपराज्यपाल के मार्गदर्शन, दिल्ली सरकार की कड़ी मेहनत और हमारे अधिकारियों के समर्पण के कारण संभव हो रहा है।”

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि उप-राज्यपाल वी.के. सक्सेना ने नई सरकार को हर कदम पर मार्गदर्शन दिया, यही कारण है कि अब इतने सारे विकास कार्य हो रहे हैं। इस कार्यक्रम में सक्सेना भी उपस्थित थे।

उन्होंने ने कहा कि 60 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह नया आधुनिक, छह मंजिला पार्किंग स्थल शहर की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक, यानी पार्किंग के स्थान की समस्या को हल करने की दिशा में एक कदम है।