Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

दिल्ली सही दिशा, सही लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही... बीजेपी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर बोली CM रेखा

दिल्‍ली की बीजेपी सरकार के पहले 100 दिन पूरे हो गए हैं। इसको ध्‍यान में रखते हुए मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखी। जवाहरलाल नेहरू स्‍टेडियम में कार्यकम का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा, "दिल्ली को बेहतर दिल्ली बनाने का विकसित दिल्ली बनाने का वादा जो है, उस पर लगातार काम चल रहा है।"

उन्होंने कहा, "100 दिन कोई बहुत बड़ा समयकाल नहीं है जिसमें हम कहें कि बहुत बड़ी और बहुत सारी चीजें हो गईं, परंतु हां, सही दिशा, सही लक्ष्य के साथ में दिल्ली आगे बढ़ रही है।" उन्होंने कहा, "इन 100 दिनों में हमने नीतिगत फैसले करते हुए दिल्ली को बेहतर बनाने के लिए काम किया।"