Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

दिल्ली अकबर रोड साइनबोर्ड पर किया काला स्प्रे, भारतीय बौद्ध संघ ने केंद्र से नाम बदलने का किया अनुरोध

भारतीय बौद्ध संघ के सदस्यों ने शुक्रवार सुबह दिल्ली में उन साइनबोर्डों पर काला स्प्रे किया, जिन पर मुगल नाम लिखे हुए हैं।भारतीय बौद्ध संघ के अध्यक्ष भंते डॉ. संघप्रिय राहुल ने खुद अकबर रोड साइनबोर्ड पर काला स्प्रे किया और उसके ऊपर 'महर्षि वाल्मीकि मार्ग' का पोस्टर लगाया।

राहुल ने कहा, "आज हमने मुगल नामों वाले अधिकांश साइनबोर्ड जो हैं उनको मिटा दिया है। हमने उन सभी का नाम बदल दिया है। शाहजहां रोड का नाम बदलकर 'वीर सावरकर मार्ग', तुगलक रोड का नाम बदलकर 'अहिल्या बाई मार्ग' और अकबर रोड का नाम बदलकर 'महर्षि वाल्मीकि मार्ग' कर दिया जाना चाहिए। इसके अलावा हुमायूं रोड के साइनबोर्ड पर 'बाला साहिब ठाकरे मार्ग' लिखा जाए। मैं प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से आग्रह करना चाहता हूं कि वे साइनबोर्ड से मुगल नाम हटा दें।"