Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

बिहार SIR पर लगातर उठ रहा विवाद, विपक्षी सांसदों ने संसद भवन परिसर में किया प्रदर्शन

नई दिल्ली: विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के कई घटक दलों के सांसदों ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का विरोध करते हुए मंगलवार को संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया। संसद के ‘मकर द्वार’ के निकट आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, डीएमके और कई अन्य दलों के सांसद शामिल हुए।

विपक्षी सांसदों ने एक बड़ा बैनर भी लिया हुआ था, जिस पर ‘हमारा वोट, हमारा अधिकार, हमारी लड़ाई’ लिखा हुआ था। उन्होंने ‘एसआईआर वापस लो’ के नारे लगाए। उनकी मांग है कि इस विषय पर संसद में विशेष चर्चा होनी चाहिए। विपक्षी दलों के नेताओं ने संसद भवन परिसर में बैठक कर मानसून सत्र में आगे की रणनीति पर चर्चा भी की।