Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

अजय कपूर ने छोड़ा कांग्रेस का साथ, बीजेपी में शामिल हुए

New Delhi: उत्तर प्रदेश के कानपुर की राजनीति में बड़ चेहरा माने जाने वाले पूर्व विधायक अजय कपूर बुधवार को कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव पद से इस्तीफा दे दिया और बीजेपी में शामिल हो गए। 

अजय कपूर कानपुर के गोविंद नगर और किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रह चुके हैं। वे 2002 से 2012 तक गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक रहे, वहीं 2012 से 2017 तक किदवई नगर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक रहे। 

अजय कपूर ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और सुनील बंसल को धन्यवाद देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वे पार्टी और जनता के लिए काम करेंगे