Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

Delhi: कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर किया प्रदर्शन, सेबी प्रमुख के इस्तीफे और अडानी मुद्दे पर जेपीसी की मांग

कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सेबी प्रमुख माधबी बुच के पद से इस्तीफे और अडानी पर हिंडनबर्ग रिपोर्ट में किए गए दावों की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के गठन की मांग को लेकर गुरुवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में दिल्ली कांग्रेस प्रमुख देवेंद्र यादव, वरिष्ठ नेता सचिन पायलट, कन्हैया कुमार और उदित राज सहित अन्य नेता शामिल हुए।

सचिन पायलट ने कहा, "देखिए अगर सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है तो जांच से मना नहीं करने चाहिए क्योंकि बड़े गंभीर आरोप लगे थे और हम लोग तो ये कह रहे हैं कि अगर जेपीसी बनी तो उसका अध्यक्ष भाजपा से होगा क्योंकि सरकार भाजपा की है, उसका बहुमत है। इसलिए जेपीसी बनेगी, उसके बाद ही हम लोग तथ्य तक पहुंच सकेंगे औऱ मैं ऐसा मानता हूं कि केंद्र की सरकार कुछ न कुछ छिपाना चाहती है। इतने गंभीर आरोप लगे हैं, तथ्यात्मक प्रमाण सामने आए हैं और जब सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि सेबी जांच करेगी और जब सेबी पर इतने आरोप लग गए हैं तो हमें लगता नहीं है कि जांच कहीं जा पाएगी।”