Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

सीपीएम नेता सीताराम येचुरी का निधन, बॉडी को परिवार ने AIIMS को किया डोनेट

Delhi: सीनियर सीपीआई (एम) नेता सीताराम येचुरी का 72 साल की उम्र में गुरुवार को निधन हो गया। उनके परिवार ने शिक्षण और अनुसंधान उद्देश्यों के लिए बॉडी को एम्स को दान कर दिया। 

इस संबंध में एम्स ने एक बयान जारी कर कहा कि 72 साल के सीताराम येचुरी का गुरुवार को निधन हो गया। परिवार ने उनका शरीर शिक्षण और अनुसंधान उद्देश्यों के लिए एम्स को दान कर दिया है। 

सीताराम येचुरी को सांस लेने में परेशानी की वजह से 19 अगस्त को एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। बाद में आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया और गुरुवार को उन्होंने एम्स में अंतिम सांस ली।