Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

दिल्ली पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, विपक्षी गुट 'इंडिया' की बैठक में होंगे शामिल

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को होने वाली विपक्षी गुट 'इंडिया' की बैठक में हिस्सा लेने के लिए सोमवार रात दिल्ली पहुंचे।

मंगलवार को होने वाली विपक्षी गुट 'इंडिया' की बैठक में प्रमुख राज्यों में सीट-बंटवारे के फॉर्मूले पर चर्चा होने की संभावना है। गठबंधन के कुछ नेता विधानसभा चुनावों में हालिया हार के बाद बीजेपी से मुकाबला करने के लिए संयुक्त रणनीति को फिर से तैयार करने पर जोर दे रहे हैं।

राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बीजेपी की हालिया जीत ने विपक्षी दलों पर एकजुट होने का दबाव बढ़ा दिया है।