Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

सीएम केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट से मिला समन, 17 फरवरी को पेश होने का आदेश

New Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। ईडी ने पेश न होने पर कोर्ट में अर्जी दी थी। जिस पर कोर्ट ने सीएम केजरीवाल को समन भेजा है। जिसमें उन्हें 17 फरवरी को कोर्ट में पेश होने को कहा गया है।

दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में केंद्रीय एजेंसी के समन का पालन नहीं करने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अदालत में याचिका दायर की है। प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली सीएम को पांच समन भेजे लेकिन केजरीवाल पेश नहीं हुए। जिसके बाद जांच एजेंसी ने अदालत का दरवाजा खटखटाया है। 

अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट दिव्या मल्होत्रा ​​ने कहा, शिकायत का संज्ञान ले लिया गया है और उन्हें 17 फरवरी को पेश होने के लिए समन जारी किया जा रहा है। ईडी के ये कहने के बाद कि उसने मामले में अपनी दलीलें पूरी कर ली हैं, जस्टिस ने आदेश सुरक्षित रख लिया था।

ईडी ने अपने समन का पालन न करने पर केजरीवाल के खिलाफ तीन फरवरी को एक नया शिकायत मामला दर्ज किया था। केजरीवाल शुक्रवार को ईडी के जारी पांचवें समन में शामिल नहीं हुए। एजेंसी ने पिछले बुधवार को उन्हें समन जारी किया था।