Breaking News

नितिन नवीन के बिहार विधानसभा से इस्तीफे की अधिसूचना जारी की गई     |   बिहार विधान परिषद सचिवालय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की अधिसूचना जारी की     |   केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शाम 5 बजे लोकसभा में नक्सलवाद पर बोल सकते हैं     |   WB: ‘BJP चुनाव में फायदा उठाने के लिए पिक एंड चूज गेम खेल रही’, बोली सीएम ममता     |   मौसम विभाग ने दिल्ली में आज भारी बारिश, आंधी और तूफान की संभावना जताई     |  

CM रेखा गुप्ता ने कालिंदी कुंज में छठ की तैयारियों का लिया जायजा, कहा- यमुना 'झाग मुक्त' है

Delhi: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को छठ पूजा से पहले यमुना नदी की साफ-सफाई का जायजा लेने के लिए कालिंदी कुंज का दौरा किया। उन्होंने कहा, "ये वही यमुना है जिसमें कभी बहुत झाग होता था और छठ व्रतियों को गंदे पानी में पूजा करनी पड़ती थी। यमुना अब झाग मुक्त है और त्योहारों की भव्य तैयारियां चल रही हैं।"

यमुना के पानी की गुणवत्ता की निगरानी के लिए कालिंदी कुंज में एक प्रयोगशाला भी स्थापित की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा, "यमुना के पानी की गुणवत्ता की निगरानी के लिए ये प्रयोगशाला हर तकनीेक से लैस है। ऑक्सीजन का स्तर बेहतर हुआ है, जिससे कोई भी जलीय जीव इस पानी में जीवित रह सकता है।"