Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

आम आदमी की तरह केजरीवाल से मिल सकते हैं सीएम मान, जेल अधिकारियों ने दी जानकारी

New Delhi: तिहाड़ जेल के प्रशासन ने कहा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जेल में बंद आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर सकते हैं लेकिन उन्हें आम आदमी की तरह ही मिलना होगा कोई विशेष सुविधा नहीं दी जाएगी। जेल प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि भगवंत मान आम आदमी की तरह दिल्ली के सीएम से मुलाकात जंगला के जरिए मिल सकते हैं। 

'मुलाकात जंगला' लोहे की एक जाली होती है जो जेल के अंदर एक कमरे में कैदी को विजिटर से अलग करती है। विजिटर और कैदी जाली के एक-दूसरी ओर बैठकर एक दूसरे से बात कर सकते हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने बुधवार को तिहाड़ जेल के महानिदेशक संजय बैनीवाल को पत्र लिखकर कहा था कि मान जेल में केजरीवाल से मिलना चाहते हैं ।

अधिकारियों ने पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से तिहाड़ के महानिदेशक संजय बनिवाल को पत्र भेजे जाने की पुष्टि की और कहा कि मान के कार्यालय को जल्द ही जवाब दिया जाएगा।

भगवंत मान मुख्यमंत्री हैं और उन्हें जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है, लिहाजा अधिकारी सुरक्षा प्रबंध कर सकते हैं।” उन्होंने कहा कि पंजाब सीएमओ के पत्र में मुलाकात के लिए समय मांगा गया है और तिहाड़ प्रशासन से जेल परिसर में जरूरी प्रबंध करने का अनुरोध किया गया है। 

दिल्ली की कोर्ट ने आप के संयोजक केजरीवाल को एक अप्रैल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था, जिसके बाद से वह जेल नंबर दो में बंद हैं।