Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

Delhi: बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने सोनिया गांधी से की मुलाकात, कई मुद्दों पर की चर्चा

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात कर कई मुद्दों पर चर्चा की। सोनिया गांधी के साथ राहुल गांधी के और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद थीं।

कांग्रेस ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "सीपीपी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज दोपहर नई दिल्ली में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना वाजेद से मुलाकात की।"

राहुल गांधी ने अपने व्हाट्सएप चैनल पर पोस्ट में कहा, "हमने भारत और बांग्लादेश के बीच विश्वास, सहयोग और आपसी विकास की प्रतिबद्धता पर आधारित प्राकृतिक बंधन को और मजबूत करने के लिए कई विषयों पर चर्चा की।"

उन्होंने पीएम शेख हसीना से मुलाकात का वीडियो भी शेयर किया। कांग्रेस ने बैठक की तस्वीरों के अलावा वीडियो भी शेयर किया और कहा कि उन्होंने भारत-बांग्लादेश संबंधों को मजबूत करने के लिए कई विषयों पर चर्चा की।